CSS Text Decoration Information In Hindi.

 CSS Text Decoration Full Information In Hindi.

नमस्कार दोस्तों स्वागत है हमारे Premi Coding वेबसाइट पर आज के इस पोस्ट में हम आपको css टैक्स डेकोरेशन के बारे में बताएंगे css में टेक्स्ट डेकोरेशन की क्या-क्या प्रॉपर्टी होती है और उनकी क्या वैल्यू होती है और आपने टेक्स्ट डेकोरेशन का उपयोग कैसे करना है यह सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में देंगे।
CSS Text Decoration Full Information In Hindi.

css text decoration क्या है

दोस्तों अब जान लेते हैं की css टैक्स डेकोरेशन क्या है। Css text decoration का काम  होता है टेक्स्ट को डेकोरेट करना। कभी-कभी आपने टेक्स्ट के ऊपर या नीचे या फिर टेक्स्ट के बीच में लाइन देखी होगी यह सब आप टेक्स्ट डेकोरेशन की मदद से कर सकते हो  CSS  टेक्स्ट डेकोरेशन का उपयोग हम टेक्स्ट मैं अंडरलाइन ओवरलाइन या लाइन थ्रू लगाने या उसको रिमूव करने के लिए करते हैं

CSS Test Decoration Property.

अब जान लेते हैं css की प्रॉपर्टी के बारे में:- 
  • text-decoration-line
  • text-decoration-style
  • text-decoration-color
  • text-decoration-thickness
  • text-underline-offset
  • text-underline-position
  • text-decoration
दोस्तों हमने जो ऊपर टेक्स्ट डेकोरेशन की प्रॉपर्टी लिखीं है अब हम आपको उनके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

text-decoration-line.

सबसे पहले css text-decoration-line की values के बारे में बताएंगे।  कि इसकी क्या-क्या वैल्यूज है
  • none
  • underline
  • overline
  • linethrough
none Value
 none Value  का उपयोग हम तब करते हैं जब हमें टेक्स्ट डेकोरेशन को रिमूव करना होता है इसका उपयोग हम एंकर टैग की अंडरलाइन रिमूव करने के लिए भी करते हैं text-decoration-line:none;या text-decoration:none;भी लिख सकते हैं
underline
underline 👈 value का उपयोग हम तब करते हैं जब हमें टेक्स्ट के नीचे लाइन दिखाना है जैसे text-decoration-line:underline;
overline
overline value का उपयोग हम तब करते हैं जब हमें टेक्स्ट के ऊपर लाइन दिखाना है जैसे overline 👈text-decoration-line:overline;
line-through
line-through  👈value का उपयोग हम तब करते हैं जब हमें टेक्स्ट के बीच में लाइन दिखाना है जैसे text-decoration-line-through;

तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि text-decoration-line प्रॉपर्टी की जानकारी आपको समझ में आ गई होगी

text-decoration-style

तो अब जान लेते हैं कि text-decoration-style property की वैल्यूज के बारे में:- इसमें text-decoration-style:double; solid,dotted,wavy,double,dashed.

solid dotted wavy double dashed 
तो दोस्तों आप ऊपर प्रीव्यू देख सकते हो।
इसमें solid इसका डिफॉल्ट वैल्यू होता है

text-decoration-color

अगर हम इस प्रॉपर्टी का उपयोग नहीं करते हैं तब भी जो  डेकोरेशन लाइन है उसका रंग काला रहेगा। text-decoration-color प्रॉपर्टी की मदद से हम जो टेक्स्ट डेकोरेशन लाइन उपयोग करेंगे तो उसमें हम कलर लगा सकते हैं जैसे Premi Coding text-decoration-color:red;

text-decoration-thickness 

text-decoration-thickness प्रॉपर्टी का उपयोग जो टेक्स्ट डेकोरेशन लाइन जैसे underline, overline या line-through होता है उसमें  मोटाई देने के लिए इस प्रॉपर्टी का यूज  करते हैं । जैसे text-decoration-thickness:5px;Premi Coding  आप इस टेक्स्ट में देख सकते हो । 

text-underline-offset

text-underline-offset का उपयोग जो हम टेक्स्ट के नीचे अंडरलाइन लगते है।  टेक्स्ट से आप अंडरलाइन को कितने gap में रखना चाहते हैं Coding 

यह प्रॉपर्टी सिर्फ अंडरलाइन पर काम करता है यह overline और लाइन थ्रू पर काम नहीं करता है।

Text underline position

text-underline-position प्रॉपर्टी का उपयोग हम underline की position सेट करने के लिए करते हैं इसकी दो वैल्यू होती हैं auto,under ऑटो इसका डिफॉल्ट वैल्यू होता है   text-underline-position:under;

C6H12O16 (glucose).
आप ऊपर एक कोड देख रहे हो  इसमें हमने position under दिया है।

text-decoration

अब हम आपको text decoration का shorthand के बारे में जानकारी देंगे। longhand text-decoration-thickness:4px; text-decoration-line:underline; text-decoration-style:wavy; text-decoration-color:blue; shorthand text-decoration:4px underline wavy blue;

आप नीचे टेबल में देख सकते हो। यह टेबल आपको समझाने के लिए क्रिएट किया है इस टेबल की मदद से आप आसानी से text decoration बारे में पूर्ण रूप से समझ जाएंगे

तो दोस्तों फाइनली हमने css text decoration के बारे में पूरा जानकारी दे दिया है फिर भी अगर आपका कुछ डाउट है या आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट कर सकते हो। और दोस्तों हो सकता है यह आर्टिकल आपके लिए css text decoration समझने में काफी सहायता कर सकता है।


Post a Comment

0 Comments